हज़रत इमाम हुसैन और अहले बैत की शान में तरही बज़्मे-मुसालमा 26 जून को

 

हज़रत इमाम हुसैन और अहले बैत की शान में तरही बज़्मे-मुसालमा 26 जून को
हज़रत इमाम हुसैन और अहले बैत की शान में तरही बज़्मे-मुसालमा 26 जून को 



बीकानेर 23 जून, 2026 

नज़ीर ग़ौरी उर्दू अकादमी और अदब सराय,बीकानेर की जानिब से हज़रत इमाम हुसैन और अहले बैत की शान में एक तरही बज़्मे मुसालमा का आयोजन 10 मोहर्रम या'नि दिनांक 26 जून, 2026 को रखा गया है। 

     नज़ीर ग़ौरी उर्दू अकादमी के संस्थापक वरिष्ठ शाइर वली मोहम्मद ग़ौरी ने बताया कि इस मौक़े पर 26 जून 2026 वार शुक्रवार (जुम्अ़) को सिटी कोतवाली के सामने नज़ीर ग़ौरी मार्केट स्थित नज़ीर ग़ौरी सभागार में दोपहर 3:00 बजे तरही बज़्मे मुसालमा आयोजित किया जाएगा। 

         अदब सराय,बीकानेर के संस्थापक वरिष्ठ शाइर क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि इस तरही बज़्मे मुसालमा का मिसर-ए-तरह -'कर्बला में है अजब महशर का मंज़र देखिये' दिया गया है। इस तरही बज़्मे मुसालमा में नगर के चुनिंदा शाइर हज़रात अपना कलाम पेश करके हज़रत इमाम हुसैन और अहले बैत की शान में अपनी अक़ीदत-ओ-मोहब्बत का नज़राना पेश करेंगे। निज़ामत वरिष्ठ शाइर इरशाद अज़ीज़ करेंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.