![]() |
| नोखा में आवारा गौवंश संरक्षण को लेकर 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा |
बीकानेर।नोखा में श्री मसाणिया भैरव जीव एवं गौ रक्षा दल ने आवारा गौवंश के संरक्षण और उपचार की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ता जुलूस के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में शहर में घूम रहे गौवंश के पॉलीथीन व कचरा खाने से स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए उन्हें नंदीशाला में भेजने, घायल व बीमार गौवंश के उपचार की व्यवस्था करने तथा गौसेवा कार्यों के लिए दल को प्रशासनिक व आर्थिक सहयोग देने की मांग की गई। प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की अपील की गई।
