8 माह से तैयार लाइन, -3 ट्रांसफार्मर स्वीकृत फिर भी बिजली संकट बरकर - ग्रामीणों ने जताया रोष

8 माह से तैयार लाइन,  -3 ट्रांसफार्मर स्वीकृत फिर भी बिजली संकट बरकर  -  ग्रामीणों ने जताया रोष
 8 माह से तैयार लाइन,  -3 ट्रांसफार्मर स्वीकृत फिर भी बिजली संकट बरकर  -  ग्रामीणों ने जताया रोष



बीकानेर ।नोखा उपखंड के सिंधु गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि एलएंडटी कंपनी द्वारा करीब 8 से 10 माह पहले 11 केवी विद्युत लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया था और गांव के लिए तीन ट्रांसफार्मर भी स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी स्थापना नहीं होने से गांव के सैकड़ों लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 150 विद्युत कनेक्शन हैं, लेकिन कम वोल्टेज की समस्या के कारण बिजली उपकरण सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच कूलर और पंखे भी पर्याप्त राहत नहीं दे रहे हैं, जिससे आमजन का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण सहायक अभियंता (ग्रामीण) कार्यालय, नोखा पहुंचे, लेकिन वहां संबंधित अधिकारी मौजूद नहीं मिले। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। बाद में अधिकारी के कार्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या उठाने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में वासुदेव, मदनसिंह, सवाईसिंह, श्रवण, नरसीराम, जगदीश, भवानीसिंह, तेजसिंह सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का अब तत्काल समाधान होना चाहिए।

क्या बोले अधिकारी

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि सिंधु गांव के लिए तीन ट्रांसफार्मर स्वीकृत हैं। इन्हें स्थापित करने के लिए संबंधित कंपनी को सूचना दे दी गई है और जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.