![]() |
| झूलते तारों से टकराया ट्रक, -आग लगी -ड्राईवर झुलसा |
बीकानेर। शनिवार दोपहर को आए रेत के बवंडर से कई स्थानों पर नुकसान की खबरें सामने आई है। कहीं बिजली पोल टूट गए तो कहीं किसी की झोपड़ी उड़ गई। कई स्थानों पर पेड़ टूट गए तो कुछ स्थानों टीनशेड उडने के सामाचार भी मिले है। इसी तरह नोखा क्षेत्र में झूलते बिजली के तार एक खड़े ट्रक से टकरा गए, जिससे हादसा हो गया। ट्रक में आग लग गई, गनीमत रही कि ट्रक ड्राईवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि वह आग से झुलस गया, जिसे राहगीरों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बीकासर गांव में हुआ, जहां बवंडर के समय एक ट्रक बिजली की तारों से टकरा गया। जिससे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में ड्राईवर बाड़मेर निवासी श्रीराम था, जो आग की चपेट में आने से झुलस गया। गनीमत रही कि समय रहते वह ट्रक से बाहर निकल गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।
