![]() |
| पुलिस ने चोरी के आरोपी को नहर में कूदकर किया गिरफ्तार |
बीकानेर।आमतौर पर किसी अपराधी को पकडऩे के लिये पुलिस आसूचना तंत्र या आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करती है।लेकिन रविवार को खाजूवाला पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये नहर में कूद गया।उसे पकडऩे का जज्बा लिये सिपाही अरूण कुमार ने भी नहर में छलांग लगा दी और आखिरकार उसे दबोच लिया।जानकारी मिली है कि खाजूवाला पुलिस ने लंबे समय से चोरी के मामले में फरार चल रहे गजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि पुलिस से बचने के लिए बदमाश नहर में कूद गया।भागने की कोशिश की,परन्तु पुलिस टीम ने भी तुरंत नहर में छलांग लगा दी और आरोपी को पकड़ लिया। मामला खाजूवाला निवासी सुखदेव नारायण कुमावत की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था। 31 मार्च को दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि कृषि मंडी स्थित उसकी दुकान के बाहर रखे सरसों के तीन कट्टे 28-29 मार्च की रात चोरी कर लिए गए थे। इसके आधार पर खाजूवाला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।"
