![]() |
| कपिल मुनि सरोवर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान |
बीकानेर । अधिमास पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रविवार को उपखंड मुख्यालय स्थित कपिल मुनि सरोवर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अल सुबह से ही हजारों श्रद्धालु सरोवर पहुंचने लगे और पवित्र स्नान कर धर्म लाभ अर्जित किया। दिनभर सरोवर घाटों एवं मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, जिससे पूरा तीर्थ क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।
मान्यता है कि अधिमास में तीर्थ स्नान, पूजा-अर्चना, जप, तप, दान और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है। इसी मान्यता के चलते दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कपिल मुनि सरोवर में स्नान कर विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। सरोवर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने बारह महादेव, पंच मंदिर, गंगाजी मंदिर, सत्यनारायण भगवान मंदिर सहित अन्य देवालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और दान-पुण्य के कार्यक्रम चलते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर अधिमास के पुण्य का लाभ लिया।
बारह महादेव मंदिर के संचालक वीरेंद्र नारायण ने बताया कि अधिमास के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। दिनभर श्रद्धाल की भीड़ बनी रही तथा भक्तों ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना दान-पुण्य किया। पुजारी विनोद सेवग ने बताया कि सना परंपरा में अधिमास को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस में तीर्थ स्नान, भगवान विष्णु की आराधना, दान और सत्संग का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि कपिल मुनि सरोवर में स्नान एवं दर्शन करने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है।
