![]() |
नोखा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम के नोखा प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिहारी लाल बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री गंगाराम पारीक, महामंत्री श्री रमेश नाथ नायक, महामंत्री श्री संदीप चोरड़िया, मंडल उपाध्यक्ष श्री श्रवण ज्याणी, श्री नरेंद्र राजपुरोहित, मंत्री श्री हेमंत जोशी, श्री नरसी लखारा, पूर्व अध्यक्ष नोखा नगरपालिका श्री निर्मल भूरा, पार्षद प्रतिनिधि श्री मोडाराम सिवर, श्री नरेंद्र चौहान, श्री शिवरतन तिवारी, श्री राजेंद्र तिवारी, श्री दोलाराम बिश्नोई, श्री वासु दमाणी (प्रदेश उपाध्यक्ष, नागालैंड) सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिहारी लाल बिश्नोई ने केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम से क्षेत्र की नायक जनजाति, उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा के विस्तार तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से रखा।
श्री बिश्नोई ने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्रों की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री को दी। चर्चा के दौरान देशनोक स्थित माँ करणी माता मंदिर, सालासर बालाजी, खाटू श्याम जी, गुरु जंभेश्वर भगवान तथा बाबा रामदेव जी जैसे लोकदेवताओं के प्रति प्रदेशवासियों की अटूट श्रद्धा और आस्था का उल्लेख किया गया।
केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम ने राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपराओं एवं जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
