![]() |
| संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में चौधरी चरणसिंह को दी श्रद्धांजलि, चयनित युवाओं का हुआ सम्मान |
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में भारत रत्न चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एमडीएस हॉस्टल के भारतीय सेना में चयनित 6 विद्यार्थियों एवं सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित एक विद्यार्थी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में छात्रावास प्रबंधन समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने चौधरी चरणसिंह के किसान, मजदूर एवं गरीब हितों के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सम्मानित विद्यार्थियों में श्रवणराम चोटिया, राजूराम चोटिया, महेंद्र पूनियां, श्यामसुंदर बिस्सू, कृष्ण जाखड़, पूनमचंद ज्याणी एवं शंकरलाल गोदारा शामिल रहे। सभी का साफा, शॉल एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में लक्ष्मणराम खिलेरी, मास्टर प्रभुराम बाना, डॉ. विनोद चौधरी, रामलाल जाखड़, रामप्रताप जाखड़, कानाराम गोदारा, राजूराम चोटिया, सुशील सेरडिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
