![]() |
बीकानेर।खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डेली तलाई में आयोजित “वन्दे गंगा जल संरक्षण कार्यक्रम” में केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं जनजागरण के विषय पर आमजन को संबोधित किया।
कार्यक्रम में जल बचाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं अभियान संभाग प्रभारी श्री रामगोपाल सुथार, भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जिला महामंत्री श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्री तोलाराम कूकणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता श्री महावीर सिंह चारण, मंडल अध्यक्ष श्री डूंगरमल सैन सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
