देसलसर में बारिश के साथ गिरे ओले,

 

देसलसर में बारिश के साथ गिरे ओले,
देसलसर में बारिश के साथ गिरे ओले, 

मौसम हुआ खुशनुमा....

बीकानेर। नोखा तहसील के देसलसर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में आज शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कई जगह ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। कनिष्ठ अभियंता सियाराम ने बताया कि देसलसर तथा आसपास के गांवों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया। दिनभर की उमस और तेज गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। शाम के समय तापमान में गिरावट आने से वातावरण ठंडा हो गया और लोगों ने राहत महसूस की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.