![]() |
| जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने मंडल अध्यक्षों संग की संगठनात्मक बैठक, 'मन की बात' में शत-प्रतिशत भागीदारी का लक्ष्य तय |
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें शहर के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता और मंडल स्तर की टीमों में निहित है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल और बूथ को और अधिक सक्रिय बनाना भाजपा की प्राथमिकता है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक का प्रमुख विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को लेकर रहा। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं विधायक जेठानंद व्यास ने निर्देश दिए कि आगामी 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान बीकानेर के प्रत्येक मंडल एवं बूथ पर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर,नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान एवं कपिल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



