दो स्थानों पर लगी आग, पहुंची दमकल, कथा पांडाल का टैंट फटा


दो स्थानों पर लगी आग, पहुंची दमकल, कथा पांडाल का टैंट फटा
 दो स्थानों पर लगी आग, पहुंची दमकल, कथा पांडाल का टैंट फटा


बीकानेर। आज शनिवार की दोपहर को आये तेज अंधड़ के कारण श्रीडूंगरगढ़  के मोमासर बास में तेज अधंड के दौरान जोशी अस्पताल के पीछे एक घर में आग लगी। यहां तेज अंधड़ में अलर्ट नगरपालिका की दमकल तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। उसी समय झंवर बस स्टैंड पर एक फैक्ट्री के बाहर पड़े पाइपों में आग लग गई। आग खुले में लगी थी और हवा के तेज रूख के साथ बढ़ने लगी। कुछ ही देर में यहां दमकल पहुंच गई और बरसात भी शुरू हो गई। आग पर काबू पा लिया गया। दोनों ही स्थानों पर बहुत अधिक नुकसान नहीं होना बताया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.