स्माइल केयर में नि‘शुल्क दांतों की निःशुल्क चिकित्सा 5 जून को

 

स्माइल केयर में नि‘शुल्क दांतों की निःशुल्क चिकित्सा 5 जून को
स्माइल केयर में नि‘शुल्क दांतों की निःशुल्क चिकित्सा 5 जून को

बीकानेर, 31 मई। जयनारायण व्यास कॉलोनी में महाराणा प्रताप पार्क के पास (2 ई 51 में) स्थित ’स्माइल केयर डेंटल एवं इम्पलानमेंट केन्द्र के एक वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून 2026 को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर दो बजे तक निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।

स्माइल केयर डेंटल एवं इम्पलानमेंट केन्द्र  की संचालक एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम राय ने बताया कि शिविर में निःशुल्क एक्सरे आदि से दांतों की जांच कर परामर्श किया जाएगा। जरूरतमंद रोगी के दांतों की सफाई आदि की सेवाएं निशुल्क दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्माइल केयर डेंटल एवं इम्पलानमेंट केन्द्र में  दांतों का आधुनिक तकनीक से सुरक्षित ईलाज किया जाता है। केन्द्र में  सामान्य दंत चिकित्सा, डेंटल इम्प्लांट, ऑथोडॉन्टिक ट्रीटमेंट, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री, रूट कैनाल ट्रीटमेंट की सुविधा है । उन्होंने बताया कि अच्छी ओरल हाइजीन  प्रत्येक व्यक्ति को दांतों को सड़ने से बचाती है मसूड़ों को स्वस्थ रखती है, मुंह से बदबू रोकती है, संक्रमण और छालों के खतरे को कम करती है, दिल व डायबिटीज आदि अनेक बीमारियों की जोखिम को कम करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.