![]() |
| बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय थाना अधिकारी को हटाने की मांग |
बीकानेर। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ के कितासर से बड़ी संख्या में ग्रामीण बीकानेर पहुंचे जहां आरएलपी नेता विवेक माचरा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर से मुलाकात की और थाना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरव तिवारी से मिलकर अपनी बात रखी भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष पूनम चंद नैन और विवेक माचरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ
मुलाक़ात करके तत्काल प्रभाव से थानाधिकारी को निलंबित करने की माँग की साथ ही कितासर गांव के निर्दोष युवाओं के साथ हुई मारपीट जैसी घटनाओं की निष्पक्ष जाँच और दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने की माँग रखी।
💐🌲पेड़ बचाओ ,पेड़ लगाओ,बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ 🍁🌳

