![]() |
| अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के बैनर तले एनएचएम संविदा कार्मिको के 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि हेतु संयुक्त निदेशक व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर से मिले |
अखिल राजस्थान राज्य संघ कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर जी पुरोहित के नेतृत्व में आज एक डेलिगेशन ने संविदा कार्मिकों की 2022-2023 की वार्षिक अभिवर्धि के संबंध में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर एवं संयुक्त निदेशक बीकानेर जॉन से मुलाकात कर खंड स्तरीय कार्मिकों के वार्षिक मानदेय अभिवृद्धि वर्ष 2022-23 के 5ः इंक्रीमेंट के संबंध में मुलाकात की गई एवं इस विषय में राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार संविदा कार्मिकों के पांच प्रतिशत वार्षिक मानदेय वृद्धि हेतु वसूली न करने हेतु समस्त पत्रावली प्रस्तुत की गई मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर श्रीमान पुखराज साध ने इस विषय को गंभीरता से समझा व श्रीमान् परियोजना निदेशक एवं मिशन निदेशक एनएचएम को पत्र लिखकर समस्त पूर्व की पत्रावलियों को संलग्न करके भेजा, व वसूली के आदेश पर एक बार स्थगन के आदेश जारी किए डेलिगेशन में तकनीकी धार्मिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जी उपाध्याय, अजय पाल, संघठन के प्रदेश सचिव किशोर व्यास , प्रदेश महामंत्री दीपक गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पुरोहित, प्रहलाद किराडू, पवन जोशी, पंकज मिश्रा, जितेंद्र छंगाणी, विकास आचार्य, महेश पुरोहित, रविंद्र आचार्य आदि शामिल हुए । आगामी नियमितीकरण की रणनीति में कार्यक्रम हल्ला बोल तय किया गया है जिसके तहत लोकतांत्रिक तरीके से बीकानेर के समस्त राज नेतावो से हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत मुलाकात कर राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग तो सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत पात्रता रखने वाले समस्त संविदा कार्मिकों को नियमित पद पर जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिलवाने हेतु कहा जाएगा।
💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳

