स्वतंत्रता संग्राम और बीकानेर का साहित्य एवं पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी और सम्मान समारोह कार्यक्रम

स्वतंत्रता संग्राम और बीकानेर का साहित्य एवं पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी और सम्मान समारोह कार्यक्रम
स्वतंत्रता संग्राम और बीकानेर का साहित्य एवं पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी और सम्मान समारोह कार्यक्रम


दिनांक 12 अगस्त 2025, बीकानेर।

      आज़ादी के अमर पर्व की पूर्व संध्या पर बीकानेर साहित्य और पत्रकारिता के स्वर्णिम अध्यायों को समर्पित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 14 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे अस्मत अमीन हाऊस, अमरसिंहपुरा, बीकानेर में आयोजित होगा।

     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  हिंदी जगत के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार , पूर्व संयोजक राजस्थानी भाषा परामर्शक मंडल केंद्रीय साहित्य अकादेमी नई दिल्ली श्री मधु आचार्य आशावादी होंगे। अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार एवं व्यंग्यकार श्री बुलाकी शर्मा करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आम आदमी की संवेदनाओं के शायर श्री गुलाम मोहिउद्दीन माहिर शिरकत करेंगे।

       संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन चिंतक एवं साहित्यकार श्री नगेंद्र किराडू करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन बहुमुखी प्रतिभा के धनी कवि-लेखक, शायर श्री इरशाद अज़ीज़ करेंगे।

    कार्यक्रम संयोजक इमरोज़ नदीम ने बताया कि इस अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत साहित्य, पत्रकारिता और समाज सेवा में विशिष्ट योगदान देने वाले एडवोकेट गिरिराज मोहता, संजय आचार्य वरुण, संजय श्रीमाली, मोहम्मद फारूक रज़ा, इरशाद अज़ीज़, पूनम चौधरी को साहित्य, शॉल, अभिनंदन पत्र, श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।

💐🌲पेड़ बचाओ ,पेड़ लगाओ,बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ 🍁🌳



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.