शहर के हृदय स्थल कोटगेट पर बाबा रामदेव जी महाराज का भव्य जागरण 17 अगस्त की रात्रि को

शहर के हृदय स्थल कोटगेट पर बाबा रामदेव जी महाराज का भव्य जागरण 17 अगस्त  की रात्रि को
शहर के हृदय स्थल कोटगेट पर बाबा रामदेव जी महाराज का भव्य जागरण 17 अगस्त  की रात्रि को 

बीकानेर। कोटगेट व्यापार मंडल सेवा समिति की ओर से शहर के हृदय स्थल कोटगेट पर 17 अगस्त की रात्रि को भव्य लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज का पांचवां सालाना जागरण रखा गया है।

जागरण आयोजक राजीव मदान ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले की संगीता बागड़ी मुख्य भजन गायिका होगी और सारे गामा पा 2007 जी टीवी चैनल के फाइनलिस्ट राजा हसन विशेष मेहमान भजन गायक कलाकार होंगे और साथ श्याम मोदी एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम में सहयोगी के तौर पर बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, समाजसेवी सुशील यादव, सेवानिवृत्त अधिकारी इंजीनियर कमलकांत सोनी, पत्रकार सैय्यद अख्तर, समाज सेवी एनडी कादरी, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, पत्रकार भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार अपनी सेवाएं देंगे।

💐🌲पेड़ बचाओ ,पेड़ लगाओ,बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ 🍁🌳

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.