![]() |
बीकानेर । रविवार दोपहर 1:00 बजे मोहता भवन नजदीक रतन बिहारी पार्क में बीकानेर के नागरिकों के एक बैठक रखी गई।जिसमे विजय कोचर को सर्वमत से बीकानेर विकास मंच का संयोजक और सूरजमाल सिंह नीमराना को बीकानेर विकास मंच का समव्यक्त घोषित किया गया।
बीकानेर विकास मंच के गठन की प्रक्रिया में उपस्थित जन समुदाय ने मुकेश जोशी को संगठन का संयोजक और समन्वयक घोषित करने के निर्णय का अधिकार सर्व सम्मती से दिया! मुकेश जोशी ने सभी उपस्थित बीकानेर नागरिकों की भावना जानकर बीकानेर विकास मंच का संयोजक विजय कोचर और समन्वयक सूरजमाल सिंह नीमराना के नामों की घोषणा की। उपस्थित जनसमुदाय ने तालियां बजाकर इस घोषणा का स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता नरसिंग भाटी रिटायर्ड अधीक्षक कस्टम विभाग द्वारा की गई।
बैठक में लक्ष्मण मोदी, संजय गोस्वामी, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश जोशी ,बलदेव दास भादानी ,शशांक गंगल ,ममता सिंह, माया भाटी ,रामेश्वर सोनी साधक, त्रिलोक सिंह चौहान, राजेश आचार्य आदि ने विचार रखें। बैठक के शुभारंभ में सरस्वती वंदना राम भक्त नवीन गोस्वामी द्वारा की गई।
बैठक के दौरान एक संचालन समिति बनाने की घोषणा भी की गई जिसका प्रमुख समाजसेवी संतोष बांठिया को बनाया गया। उनको संस्था के रजिस्ट्रेशन करवाने की जिम्मेदारी भी प्रदान की गई।बीकानेर के नागरिकों को धन्यवाद सूरजमल सिंह नीमराना द्वारा दिया गया।
यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में विजय कोचर संयोजक बीकानेर विकास मंच बीकानेर ने दी।
