JBN NEWS BIKANER

रामप्यारी माधव फाउंडेशन ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की

 

रामप्यारी माधव फाउंडेशन ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की
रामप्यारी माधव फाउंडेशन ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की

बीकानेर, 3 नवंबर 2026। रामप्यारी माधव फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद शर्मा ने आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को शिक्षण-अधिगम सामग्री  वितरित की।

श्री बालमुकुंद शर्मा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को बेहतर एवं रुचिकर बनाने में शिक्षण सामग्री की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों को सीखने में सहायता मिलती है तथा उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि बढ़ती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. करणीदान कच्छावा ने रामप्यारी माधव फाउंडेशन ट्रस्ट एवं उसके अध्यक्ष श्री बालमुकुंद शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए किया गया यह सहयोग सराहनीय है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस पहल से विद्यालय के छोटे बच्चों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर श्री संजय कुमार भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.