![]() |
| अधिकारी की कार में हुई चोरी |
शीशा तोड़कर सामान को किया पार
बीकानेर। बीकानेर के जयपुर रोड स्थित वृंदावन एन्क्लेव कॉलोनी के पास बीएसएफ पंप हाउस के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप बैग चोरी कर ले गए। बैग में लैपटॉप, चार्जर के साथ विधिक माप विज्ञान विभाग की सील और स्टाम्प भी रखी हुई थीं। पीड़ित की रिपोर्ट पर जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दीपक पूनिया निवासी वृंदावन एन्क्लेव, जयपुर रोड ने रिपोर्ट दी कि 19 अक्टूबर की रात करीब 9:25 बजे उन्होंने अपनी कार बीएसएफ पंप हाउस के गेट के सामने, डाउनटाउन के विपरीत दिशा में खड़ी की थी। रात करीब 11:40 बजे वापस लौटे तो कार की ड्राइवर के पीछे वाली सीट के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ मिला।
कार के अंदर रखा भूरे रंग का लैपटॉप बैग गायब था। बैग में Lenovo IdeaPad 330 लैपटॉप, चार्जर तथा विधिक माप विज्ञान विभाग प्रकोष्ठ की सील और स्टाम्प रखी हुई थीं। कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी होने का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
परिवादी दीपक पूनिया विधिक माप विज्ञान अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस से चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की एएसआई सुरेन्द्र मीणा को सौंपी गई है।
