![]() |
| 28 वर्षीय युवक के सीने में चाकू घोंपकर हत्या |
-आरोपी मौके से फरार
-पुलिस ने पिता को किया डिटेन
बीकानेर। बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांवों में नशे की पहुंच घर घर तक बढ़ रही है और नशे में बदमाश ऐसी वारदात को अंजाम दे देते है जिससे पूरा गांव ही नहीं क्षेत्र भी स्तब्ध रह जाता है।
बुधवार सुबह सुबह क्षेत्र के गांव जालबसर से सीने में चाकू घोपकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। घटना रात करीब 10.15 बजे की है। रात गांव की मुख्य चौपाल पर उत्तरादा कुएं के पास 28 वषीय नेमीचंद पुत्र हरिराम लुखा की हत्या गांव के ही युवक 26-27 वर्षीय कालूराम पुत्र सीताराम जाट ने कर दी। घायल को परिजन व युवा उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे परन्तु रक्त अधिक बह जाने से युवक की मौत हो गयी। आरोपी मौके से फरार हो गया और उसके पिता को रात करीब तीन बजे पुलिस ने डिटेन कर लिया।
गांव में घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और रात को ही मृतक के परिजन मौजिज ग्रामीण धानाधिकारी से मिले। ग्रामीणों ने शांतिप्रिय गांव में ऐसी वारदात पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। घटनास्थल के दो गली दूर मृतक युवक का घर है और यहीं नजदीक ही आरोपी की दुकान है। आरोपी नशे में था और पीछे से आकर युवक को पकड़ कर उसके सीने में बाई और चाकू घोप देने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक युवक चार भाई है और यातायात परिवहन का काम करते है। मृतक भी श्रीडूंगरगढ़ से जालबसर बोलेरो गाड़ी से सवारियां लाने ले जाने का कार्य कर अपना परिवार पालन करता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। गांव में पुलिस जाब्ता तैनात है।
