![]() |
बीकानेर। लाॅयन्स क्लब बीकानेर द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत 2 से 9 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया गया।
सेवा सप्ताह की शुरुआत 3. अक्टूबर को मेजर पूर्णसिंह सर्किल के पास भ्रमण पथ पर बीपी एवं ब्लड शुगर जांच शिविर से हुई, जिसमें 150 लोगों की जांच की गई।
4. अक्टूबर को पुरानी गजनेर रोड स्थित धर्मकांटा, सैटेलाइट अस्पताल के सामने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ऊंटगाड़ियों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप लगाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
5. अक्टूबर को महिला पुलिस थाना, नागणेची मंदिर के पास स्थित सेवा आश्रम में ‘फूड फॉर हंगर’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को भोजन एवं राशन सामग्री वितरित की गई।
6. अक्टूबर को अंध विद्यालय में दिव्यांग सहायता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को ड्रेस, जूते, कपड़े एवं उनकी आवश्यकतानुसार अन्य सामग्री प्रदान की गई।
7. अक्टूबर को पीबीएम अस्पताल के बाल कैंसर वार्ड में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों एवं उनके परिजनों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ उपहार भेंट किए गए तथा बच्चों का उत्साह बढ़ाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।
सेवा सप्ताह के अंतर्गत 9. अक्टूबर को लाॅयन्स क्लब बीकानेर एवं ईएसआईसी अस्पताल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीछवाल उद्योग संघ भवन, रीको कार्यालय के पास, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों ने स्वास्थ्य जांच करवाकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।
इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष लाॅयन पवन चांडक, सचिव लाॅयन जतिन असावा, कोषाध्यक्ष लाॅयन आशीष राठी, प्रोजेक्ट चेयरमैन एमजेएफ लाॅयन रामदेव राठी लाॅयन अशोक बंसल, लाॅयन मधु खत्री लाॅयन राजेश मिड्डा लाॅयन सुरेश खत्री लाॅयन अलका राठी लाॅयन सरल सिंगी लाॅयन सुनील रामावत लाॅयन शुभम चारण लियो दिव्यांश राठी और मुंबई से पधारे लाॅयन राम किशन जालान इन सभी लाॅयन साथियों की उपस्थिति रही।
