JBN NEWS BIKANER

गली में खड़ी बाइक हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो पिता-पुत्री से मारपीट, लकड़ी से किया हमला

 

गली में खड़ी बाइक हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो पिता-पुत्री से मारपीट, लकड़ी से किया हमला
गली में खड़ी बाइक हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो पिता-पुत्री से मारपीट, लकड़ी से किया हमला



बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र के पुरानी गिन्नाणी स्थित धावड़ियों के मोहल्ले में गली में खड़ी बाइक हटाने के लिए हॉर्न बजाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। इस दौरान कुछ युवकों ने घर से बाहर आकर पिता के साथ मारपीट की और उसकी पुत्री को धमकाया।

पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में राधाकिशन तंवर पुत्र कानाराम ने बताया कि बुधवार रात वह अपनी पुत्री हितेशी तंवर के साथ पत्नी को लेने घर से निकला था। गली में बाइक खड़ी होने पर उन्होंने हॉर्न बजाया, लेकिन बाइक नहीं हटाई गई। आरोप है कि इसके बाद लक्ष्मीनारायण, किशनलाल, रोहित, राहुल और धुरव बाहर आए तथा गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर मारपीट की और सिर पर लकड़ी से वार किया, जिससे खून बहने लगा। पुत्री के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। परिवादी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.