JBN NEWS BIKANER

OBC जाति जनगणना को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

OBC जाति जनगणना को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
OBC जाति जनगणना को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



बीकानेर। OBC समाज की जातियों की सही, वैज्ञानिक एवं प्रमाणिक गणना सुनिश्चित करने की मांग को लेकर OBC विभाग, बीकानेर की ओर से माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि आगामी जाति जनगणना में प्रत्येक जाति एवं समुदाय की सही पहचान, प्रमाणिक संख्या एवं वैज्ञानिक तरीके से आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जातियों के अलग-अलग क्षेत्रीय एवं प्रचलित नामों को वैज्ञानिक रूप से मानकीकृत कर सही जाति के साथ जोड़ा जाए, ताकि किसी भी समुदाय की वास्तविक संख्या आंकड़ों में विभाजित न हो।

OBC विभाग ने कहा कि सही आंकड़े ही सामाजिक न्याय, समान अवसर और प्रभावी नीति-निर्माण का आधार बन सकते हैं। इसलिए जातिगत जनगणना की प्रक्रिया पारदर्शी, वैज्ञानिक एवं प्रमाणिक होना आवश्यक है।

इस अवसर पर OBC जिला अध्यक्ष उमा सुथार के नेतृत्व में संगठन महामंत्री नवीन जांगिड़, नितिन , महासचिव भवानी शंकर गहलोत एवं अर्चना नागल, भगवान सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव मनोज चौधरी, नवनीत कौर, मोहम्मद इस्माइल एवं  राहुल जादू संगत, प्रेम प्रकाश गहलोत सहित OBC विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

OBC विभाग की ओर से कहा गया कि जातिगत जनगणना केवल जातियों के नाम दर्ज करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर जाति की सही पहचान और सही संख्या सुनिश्चित करने वाली वैज्ञानिक व्यवस्था के साथ की जानी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.