JBN NEWS BIKANER

सदर थाना परिसर में सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया

 

सदर थाना परिसर में सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया
सदर थाना परिसर में सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया 


 बीकानेर। बीकानेर जिले के 4 पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृति पर राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह थाना सदर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से अपनी शानदार सेवाऐं पूरी कर सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी सर्व श्रीमति मैनादेवी, पुलिस उप निरीक्षक, श्री धारूराम, प्लाटून कमाण्डर, चोखाराम व भंवर सिंह हैड कानिस्टेबिल को संस्थान द्वारा भावभीनी विदाई और भव्य अभिनंदन किया गया।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री श्रीकृष्ण मीणा ने की इस दौरान उन्होने कहां कि पुलिस विभाग से सेवानिवृति केवल एक सरकारी प्रक्रिया है, लेकिन समाज के प्रति सेवा का भाव कभी समाप्त नही होता है। संभागीय अध्यक्ष जगमालराम बिस्सु ने अपने संबोधन मे कहां कि इन साथियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी बखूबी अंजाम दिया। सेवानिवृत हो रहे साथियों के कार्यकौशल की सराहना करते हुए कहां कि इन साथियों का अनुभव आने वाले समय में संस्थान और समाज के लिए मार्गदर्शक सिद्व होगा। जिला पुलिस की ओर से उपस्थित पुलिस अधिकारी अरविन्द भारद्वाज पुलिस उप अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे संस्थान के साथ जुडकर सामाजिक सरोकारों में भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया और संस्थान की सक्र्रियता पर हर्ष जताया।

इस समारोह मे विभिन्न सेवानिवृत पुलिस अधिकारी व पुलिस परिवार के सदस्यो ने शिरकत की, जिससे कार्यक्रम की गरिमा बढ गई। समारोह मे सेवानिवृत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्रीकृष्ण मीणा, हरिराम गहलोत, सलावत खां, जगमालराम बिस्सु, सुखदेव व्यास, महेन्द्र तिवारी, सतीष यादव, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, भानी सिंह, विजय दान, अनूपसिंह, बनवारी लाल, भैरूसिंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, हीरालाल, चन्द्र प्रकाश, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, दिलीप सिंह, रमेश कुमार, रामसिंह राहर, असगर मोहम्मद के अलावा अन्य अनेक सेवानिवृत अधिकारी और कार्मिक भी मौजूद रह कर सेवानिवृत हो रहे सभी चारों पुलिस अधिकारियो को साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और समृति चिन्ह भंेट कर भव्य अभिनंदन और स्वागत किया गया तथा संभागीय सचिव विजयदान चारण द्वारा इस अवसर पर आये सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.