![]() |
| किशोर कुमार को दी स्वरांजलि |
सुरों का संगम परिवार की ओर गायक किशोर कुमार की स्मृति में जिंदगी एक सफर है सुहाना स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बीकानेर। सुरों का संगम परिवार की ओर गायक किशोर कुमार की स्मृति में जिंदगी एक सफर है सुहाना स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी शुरूआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। अतिथि के रूप में बीकानेर के संगीत कला प्रेमी सुनील दत्त नागल, अजमेर के राकेश शर्मा, सतीश वर्मा, ऋषभ सिंह, जयकरण उपस्थित रहे। अजमेर के संस्थापक ओमप्रकाश पंवार, अध्यक्ष नरवर सिंह, सचिव घनश्याम शर्मा और अश्विन वैष्णव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रवेश मीनावत ने किया। सभी प्रतिभागी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
