JBN NEWS BIKANER

डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन कार्यालय में हुआ स्वागत, रांका ने कहा- कार्यकर्ता की हुई जीत

 

डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन कार्यालय में हुआ स्वागत, रांका ने कहा- कार्यकर्ता की हुई जीत
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन कार्यालय में हुआ स्वागत, रांका ने कहा- कार्यकर्ता की हुई जीत

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव के तहत मंगलवार को उपमहापौर के चुनाव सम्पन्न हुए। भाजपा प्रत्याशी पंकज गहलोत को 40 वोट मिले तथा दो वोटों से विजय हुए हैं। जीत के बाद उपमहापौर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का परिणाम जनता ने इस जीत के रूप में दिया है। रांका ने स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्षों उपमहापौर पद पर निर्वाचित हुए पंकज गहलोत ने सदैव पार्टी हित व संगठन में एकजुटता को महत्व दिया है। भाजपा के प्रणव भोजक ने बताया कि उपमहापौर बनने पर पंकज गहलोत का गणेशमल बोथरा, युधिष्ठर सिंह भाटी, निर्मल गहलोत, करणीदान चारण, आदर्श शर्मा, आजम, गौरीशंकर देवड़ा, शक्तिसिंह शेरुणा, नरपतसिंह भाटी, राजेश चौपड़ा, धनराज जाखड़ा, गणेश व्यास, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंभु गहलोत, लक्की पंवार, नरेन्द्र चंचल, राजेन्द्र व्यास, घनश्याम जाजड़ा, किशन भाटी, बंटी मिढ्ढा, पवन महनोत, धीरज रांका, दाऊलाल छंगाणी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.