JBN NEWS BIKANER

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो कल ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो कल ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो कल ।



बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 सितंबर को बीकानेर पहुंचेंगे।


 मुख्यमंत्री बीकानेर में रोड शो के माध्यम से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे और आमजन से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे।


भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर संगठन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


भाजपा जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 2:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:40 से 3:40 बजे तक पुष्करणा स्टेडियम के पास गोकुल चौक से रोड शो आयोजित होगा।


इसके बाद मुख्यमंत्री 3:40 से 4:40 बजे तक लालगढ़ पैलेस में संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नाल एयरपोर्ट पहुंचकर शाम 5:05 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.