JBN NEWS BIKANER

इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गिरे युवक की तलाश जारी

 

इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गिरे युवक की तलाश जारी,
इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गिरे युवक की तलाश जारी,

-एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च अभियान 

-नहर किनारे पड़ी मिली चप्पलें


बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 465 आरडी के पास एक युवक के नहर में गिरने की आशंका के बाद शनिवार को बीकानेर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया। युवक की तलाश में पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चक 3 जीएम निवासी 15 वर्षीय लालचंद धानक पुत्र जयप्रकाश के नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि नहर के ऊपर युवक की चप्पलें मिलने के बाद परिजनों एवं पुलिस को उसके नहर में गिरने की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया। दामोलाई चौकी प्रभारी जेठाराम मेघवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और नहर में युवक की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम नहर में संभावित स्थानों पर युवक की तलाश कर रही है। युवक के नहर में गिरने की घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.