JBN NEWS BIKANER

ढाणी बने कमरे में लटका मिला 15 वर्षीय युवक का शव पुलिस जांच में जुटी

 

ढाणी बने कमरे में लटका मिला 15 वर्षीय युवक का शव पुलिस जांच में जुटी
ढाणी बने कमरे में लटका मिला 15 वर्षीय युवक का शव पुलिस जांच में जुटी


बीकानेर। बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के रोही जसरासर में पिछली गुरुवार की शाम को खेत में बनी ढाणी में 15 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जसरासर पुलिस को दी रिपोर्ट में म्रतक के दादा हीराराम पुत्र चेनाराम जाट निवासी धौराबास, हाल रोही जसरासर ने बताया कि वह परिवार सहित खेत में ढाणी बनाकर रहता है। उसके बेटे रामचंद्र की ढाणी अलग है जो पुणे में लकड़ी का काम करता है।

*रामचंद्र के बाल-बच्चे ढाणी में ही रहते हैं।*

गुरुवार शाम करीब 5 बजे उसका 15 वर्षीय पोता पीयूष ढाणी में था। कमरे के अंदर उसने रस्सी का फंदा बनाकर छज्जे से फांसी खा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जसरासर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया गया पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.