फोटोग्राफी के डिजिटल युग में छुपी प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं : श्री मृदुल कच्छावा

 

फोटोग्राफी के डिजिटल युग में छुपी प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं : श्री मृदुल कच्छावा
फोटोग्राफी के डिजिटल युग में छुपी प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं : श्री मृदुल कच्छावा 



बीकानेर, 19 अगस्त। एपीथ्रीआई द्वारा बुधवार को आयोजित समारोह में बीकानेर के पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने कहा कि फोटोग्राफी के डिजिटल होने के बाद इस क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाएं भी अपने काम के साथ आगे आने लगी हैं।


 बीकानेर जिला उद्योग संघ में आयोजित समारोह में सीए श्री सुधीर शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री डी.पी. पचीसिया ने की। इस अवसर पर अतिथियों और प्रतिभागियों ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर केक काटकर खुशियां मनाई।


संस्था अध्यक्ष श्री अज़ीज़ भुट्टा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।



समारोह में संस्था संरक्षक अशोक अग्रवाल, प्रदीप सिंह चौहान, बी जी बिस्सा, विक्रम जागरवाल, दिनेश गुप्ता, नौशाद अली, राकेश शर्मा, यादवेन्द्र व्यास,अजीम भुट्टा, अमित अग्रवाल, नमन, लक्की जैन, हीरालाल वाजिद, आलम सिंधी सहित पदाधिकारीयों ने अतिथियों को शाल, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। 


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह के अंत में सचिव मनीष पारीक ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन संरक्षक प्रदीप सिंह ने किया।


*एपीथ्रीआई कॉन्टेस्ट परिणाम*


रक्षाबंधन (रील प्रतियोगिता परिणाम)


गोल्ड मेडल : कियांश खत्री 

सिल्वर मेडल: सुरेश सोलंकी

ब्रोंज मेडल : हेमलता झांब कटारिया


रक्षाबंधन (फोटो प्रतियोगिता परिणाम)


गोल्ड मेडल : गज़ल पारीक

सिल्वर मेडल : युनाय/सानवी सोनी

ब्रोंज मेडल : ज्योति पारीक


जन्माष्टमी (रील प्रतियोगिता परिणाम)


गोल्ड मेडल : रूद्र आचार्य

सिल्वर मेडल : हिमांशी/भागश्री पारीक

ब्रॉन्ज मेडल : अश्लेषा सिंह


जन्माष्टमी (फोटो प्रतियोगिता परिणाम)


गोल्ड मेडल : जियांशी बिस्सा

सिल्वर मेडल : हेमांश बोहरा 

ब्रॉन्ज मेडल : कियांश खत्री



वर्ल्ड फोटोग्राफी डे

(रील प्रतियोगिता परिणाम)


गोल्ड मेडल : प्रदीप चारण

सिल्वर मेडल : संगीता शेट्टी

ब्रॉन्ज मेडल: नवीन वर्मा


वर्ल्ड फोटोग्राफी डे

(फोटो प्रतियोगिता परिणाम)


गोल्ड मेडल : जगदीश प्रसाद सैनी

सिल्वर मेडल : विनोद सोनी

ब्रॉन्ज मेडल : आरती कुमारी गहलोत

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.