![]() |
| आचार संहिता लगते ही श्रीडूंगरगढ़ में राजनीतिक पार्टियों के बैनर उतरने हुए शुरू , |
निर्वाचन विभाग अलर्ट मोड पर
बीकानेर। प्रदेश में स्थानीय निकायों की आचार संहिता लग चुकी है और आचार संहिता लगते ही शहरी क्षेत्र में चुनाव आयोग की पाबंदियां लागू हो चुकी हैं। आज बुधवार को आचार संहिता लगते ही निर्वाचन विभाग भी पूरी तरह से अब अलर्ट मोड में आ चुका है। श्रीडूंगरगढ़ के शहरी क्षेत्र में लगाए गए राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग बोर्ड हटाने शुरू कर दिए गए हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर पालिका के कार्मिकों द्वारा शहर में जगह-जगह लगाए गए राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग बोर्ड को हटाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लगने के बाद बिना किसी पूर्व अनुमति के कहीं पर भी राजनीतिक होर्डिंग बैनर लगाने वर्जित है इसको लेकर निर्वाचन विभाग द्वारा दिशा निर्देश तय किए गए हैं।
