![]() |
| पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसा युवक |
विवाहिता से अश्लील हरकत, मामला दर्ज
बीकानेर। बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के घर में देर रात घुसकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही युवक ज्ञानाराम उसके घर के सामने आकर अश्लील इशारे करने लगा और व्हाट्सएप कॉल कर लगातार परेशान करने लगा। इसकी जानकारी उसने अपने पति को दी। पति ने फोन कर आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इससे वह और अधिक नाराज हो गया।
आरोप है कि उसी रात युवक अनाधिकृत रूप से घर में घुस आया और विवाहिता के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ज्ञानाराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर को सौंपी गई है।
