तीन दिन से मोर्चरी में पड़ा मासूम का शव, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

 


बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में काहिरा गांव के छह वर्षीय पवन नाथ की सड़क हादसे में मौत के बाद उसका शव तीन दिनों से अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मोर्चरी का डीप फ्रिज खराब होने के बावजूद शव को सुरक्षित रखने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिससे शव से दुर्गंध आने लगी।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पांचू पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया था, लेकिन अब तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.