श्रीडूंगरगढ़ में किसानों का हाईवे जाम, बिजली व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

श्रीडूंगरगढ़ में किसानों का हाईवे जाम, बिजली व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
श्रीडूंगरगढ़ में किसानों का हाईवे जाम, बिजली व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने और तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली पोल-तारों की मरम्मत में देरी के विरोध में मंगलवार को किसानों ने जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय के बाहर बीदासर रोड स्टेट हाईवे जाम कर दिया। किसानों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा किसानों से वार्ता कर जाम खुलवाने के प्रयास किए। किसानों का कहना है कि बिजली संकट से खेती और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फिलहाल धरना जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.