![]() |
| माली सैनी खेल परिषद का हुआ गठन, नियमित होंगी खेल गतिविधियां |
खेल स्पर्धाएं समाज को समृद्ध व एकजुट बनाती है : कन्हैयालाल भाटी
बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में माली समाज के क्रिकेट एवं अन्य खेलों से जुड़े खिलाडिय़ों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से माली सैनी खेल परिषद, बीकानेर के गठन पर सहमति बनी। परिषद का उद्देश्य समाज के खिलाडिय़ों को संगठित करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाना रहेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परिषद की कार्यकारिणी का गठन कर शीघ्र ही पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि समाज में खेलों के प्रति युवाओं का बढ़ता उत्साह अत्यंत सकारात्मक है। इसी को ध्यान में रखते हुए खेल परिषद का गठन किया जा रहा है, जिससे खिलाडिय़ों को एक सशक्त मंच उपलब्ध हो सकेगा तथा समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में प्रमोद गहलोत, हुकुमचंद कच्छावा, प्रेम कुमार गहलोत, मुरली गहलोत, गौरीशंकर भाटी, सांगीलाल गहलोत, कमल गहलोत, चेतन सांखला, तरुण गहलोत, चंद्र तंवर, राजेश गहलोत, अर्पित तंवर, लक्ष्मण तंवर, दुर्गेश सांखला, यश गहलोत, धीरज तंवर, अभिषेक गहलोत, जितेंद्र गहलोत, गोपीकिशन, ललित, राहुल, अजय सांखला, प्रणव गहलोत, महेश पवार, प्रदीप सांखला, दिनेश कच्छावा, कार्तिक सांखला, कमल तंवर, अनिल सोलंकी, भगत गहलोत, रूपचंद गहलोत, विनोद गहलोत, कैलाश तंवर, भगवान भाटी, मनोज कच्छावा, अंकुश गहलोत एवं मोहित भाटी आदि उपस्थित l
