पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बीकानेर। बीकानेर की पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं और मरीजों को हो रही परेशानियों के विरोध में कांग्रेस नेता रामनिवास कूकना युवाओं के साथ अस्पताल पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक भवन और अस्पताल प्रशासन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, समय पर उपचार और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई। रामनिवास कूकना ने आरोप लगाया कि अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.