![]() |
| मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में युवक पर फायरिंग, मामला दर्ज |
बीकानेर। शहर के आवासीय मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है जिस युवक ने फायरिंग की है वो अपने आप को रोहित गोदारा गैंग का बता रहा है।
घायल युवक मुकेश गोदारा है। जिसके घुटने के पास गोली लगी है। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि संदीप नाम का इस युवक ने मुकेश पर फायरिंग की है।पीडि़त के पिता रामचंद्र गोदारा ने बताया कि यह बार बार फिरौती मांग रहा है। इसको 20 लाख की फिरौती दी जा चुकी है।
इसको लेकर तीन बार मुक्ता प्रसाद थाने में मामला भी दर्ज करवा है। जिसमें से एक बार चालान भी पेश हो चुका है।जबकि दूसरी बार में कोई कार्रवाई नहीं हु़ई है।अभी तीन दिन पहले भी परिवाद दिया है।पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।जिसके कारण आज शाम को कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आएं संदीप ने मुकेश पर फायरिंग की।पता चला है कि तीन चार फायरिंग में एक गोली गाड़ी पर भी लगी है।पीडि़त के पिता ने बताया कि यह बिना नंबरी गाड़ी में लगातार पीछा कर रहे है।सूचना पर पुलिस ने मौका स्थल पर पहुंची। एक कैम्पर गाड़ी भी जब्त की है। मामला भी दर्ज हुआ है।
