![]() |
| ACB रिश्वत प्रकरण में RLP नेता ने CBI जांच की मांग उठाई |
बीकानेर।बीकानेर में एसीबी की करोड़ों रुपये के कथित रिश्वत प्रकरण में कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राजस्थान बीज निगम के निदेशक जुगल बिश्नोई सहित प्रकरण से जुड़े सभी आरोपियों और कथित नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
डॉ. माचरा ने मामले की सीबीआई जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा नकली बीज कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की मांग की। साथ ही कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे की मांग भी उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण किसानों को खाद, बीज और उर्वरकों की उपलब्धता में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
