![]() |
| स्टेडियम में युवक बेहोश मिला, गंभीर हालत में रेफर |
बीकानेर। बीकानेर जिले के लूणकरणसर के भगत सिंह स्टेडियम में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर टाइगर फोर्स के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक के पास पानी और स्प्रे की बोतल मिली। प्राथमिक जांच में स्प्रे सेवन की आशंका जताई गई। लूणकरणसर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर उसे बीकानेर रेफर किया गया। मोबाइल के आधार पर युवक की पहचान बडेरण गांव निवासी के रूप में हुई और परिजनों को सूचना दे दी गई। मामले की जांच जारी है।
