![]() |
| बीकानेर क्षेत्र में अंधड़-बारिश का कहर, हाईवे पर गिरी हाईटेंशन लाइन, लंबा जाम |
बीकानेर।जिले में लगातार तीसरे दिन भी तेज अंधड़ और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। श्रीडूंगरगढ़-जयपुर नेशनल हाईवे पर हाईटेंशन विद्युत लाइन गिरने से लंबा जाम लग गया और वाहन चालक घंटों परेशान रहे।
तेज चक्रवाती हवाओं से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बिग्गा, लिखमादेसर, देराजसर, बेनीसर, समंदसर और मानकरासर सहित कई गांवों में नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
बारिश के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई तथा कई सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 केवी फीडरों और सैकड़ों पोलों को नुकसान पहुंचा है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
