जसरासर के किसानों ने सहायक अभियंता से मिलकर समस्या समाधान की मांग की

 

जसरासर के किसानों ने सहायक अभियंता से मिलकर समस्या समाधान की मांग की
जसरासर के किसानों ने सहायक अभियंता से मिलकर समस्या समाधान की मांग की

बीकानेर। बीकानेर जिले के विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर जसरासर क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को सहायक अभियंता से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग की। किसानों ने बताया कि शिव मंदिर फीडर, बेढ़वाली फीडर  सहित अन्य फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में तीन चार दिन पहले आई तेज आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल टूटकर गिर गए थे। इसके चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और कई जगहों पर अब भी सप्लाई बंद पड़ी है। किसानों का कहना है कि वर्तमान में खरीफ फसलों की बुवाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में बिजली नहीं मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पोल बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। इस दौरान गौरीशंकर तरड़, अर्जुन पारीक, श्रवण तरड़, मदनलाल तरड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं सहायक अभियंता मुकेश कड़ेल ने बताया कि आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोलों को बदलने और व्यवस्था सुधारने के लिए विभाग की पांच टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही नए खंभे लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.