बीकानेर के देशनोक करणी माता मंदिर का 22.57 करोड़ से होगा कायाकल्प

 

बीकानेर के देशनोक करणी माता मंदिर का 22.57 करोड़ से होगा कायाकल्प
बीकानेर के देशनोक करणी माता मंदिर का 22.57 करोड़ से होगा कायाकल्प



 जुलाई तक पूरे होंगे विकास कार्य


बीकानेर। देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए 22.57 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत मंदिर परिसर में शेड, भव्य प्रवेश द्वार, पर्यटक सुविधा केंद्र, पार्किंग, कैफेटेरिया, सीसीटीवी, म्यूजियम और ओपन एयर थिएटर सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

पर्यटन विभाग के अनुसार करीब 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य जुलाई तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को धूप-बारिश से राहत मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.