बिजली तार फाल्ट होने से झोंपड़ी में आग

 

बिजली तार फाल्ट होने से झोंपड़ी में आग
बिजली तार फाल्ट होने से झोंपड़ी में आग

2 गौवंश जिंदा जले,

3 का हो रहा उपचार 


बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़  क्षेत्र में गांव लाखनसर में बिजली तारो में आये फाल्ट के कारण एक झोंपड़ी में आग लग गई व झोंपड़ी में बंधे हुए 5 गोवंश उसकी चपेट में आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के रामुनाथ सिद्ध के घर मे बनी हुई झोंपड़ी में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक से आग लग गई व घरवालों को कुछ पता चलता उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। इस कारण झोंपड़ी में बंधे हुए सभी पशुओं को नही खोल पाए। आग में 1 गाय, 1 बछड़ा जिंदा जल गए व 2 बछड़े, 1 गाय झुलस कर घायल हो गए। आबादी क्षेत्र में ही घर होने के कारण आसपास के लोग एकत्र हो गए और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रयास कर आग पर काबू पाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.