वंदे मातरम टीम के सदस्यों ने रविवार गौशाला और गोचर में जन्म दिन मनाया! गौशाला में गोबर से गोमय लकड़ी बनाने की मशीन लगाने हेतु भी सहमति बनी

 वंदे मातरम टीम के प्रचारक पुरुषोत्तम सुधारने बताया कि आज हमारे टीम के राष्ट्रीय सलाहकार और महाराष्ट्र के प्रान्त अध्यक्ष सूर्यकांत पांडुरंग मोरे का जन्मदिन  का सुपर संडे वंदे मातरम टीम ने शिव गोरख गौशाला शोभासर में हजारों गायों के बीच मनाया!

 सूर्यकांत जी के जन्मदिन के उपलक्ष में हमने गौ माता के लिए एक क्विंटल लापसी बनवाई जिसका भोग गौ माता को लगाया गया! टीम द्वारा भक्तों के सहयोग से 3 क्विंटल हरे चारे की व्यवस्था की गयी!तरबूज और गुड़ से भी गौ माता का मुंह मीठा कराया! गौ माता के लिए 5000 लीटर पानी का टैंकर 1 गौशाला में और 10000 लीटर पानी टैंकर 2 गोचर में भी डलवाया गया!

 विजय कोचर ने गौशाला संचालक से गौशाला में गोबर से लकड़ी बनाने हेतु मशीन लगाने के लिए भी बातचीत की! और इसके लिए गौशाला संचालक ने सहमति दी

 इस दौरान गौशाला में बीमार और कमजोर गौ माता के लिए सेवा के संकल्प को भी विजय कोचर द्वारा दोहराया गया! कोचर ने कहा की पूरी गर्मी के दौरान बीकानेर गोचर और गौशाला में पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी!

 आज गौशाला में सेवा करने वाले प्रमुख लोगों में विजय कोचर शिवदयाल उपाध्याय पुरुषोत्तम सुथार आनंद जोशी भवानी सुथार सुनील व्यास पुरुषोत्तम उपाध्याय और अजय मेघवाल आदि वंदे मातरम टीम के कार्यकर्ताओं ने 3 घंटे सेवा कार्य किये!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.