![]() |
| कोटगेट-सांखला फाटक को लेकर बीकानेर व्यापार एसोसिएशन व जन संघर्ष समिति ने आज की प्रेस वार्ता |
समिति का दावा- प्रस्तावित अंडरपास नई समस्याएं पैदा करेगा
बीकानेर। बीकानेर व्यापार एसोसिएशन एवं जन संघर्ष समिति ने कोटगेट एवं सांखला फाटक रेलवे क्रॉसिंग की समस्या के नाम पर प्रशासन द्वारा प्रस्तावित अव्यावहारिक, घातक एवं जानलेवा जुगाडू उपायों को पूर्ण रूप से खारिज किया है। समिति का दावा है कि ये उपाय न केवल जनता के हितों की अनदेखी करते हैं बल्कि नई समस्याएं पैदा करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के एड आर के दास गुप्ता ने कहा कि प्रस्तावित कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग 16 मीटर चौड़ी सड़क पर मात्र 4 मीटर चौड़ा एवं 2.5 मीटर उंचा अंडर ब्रिज बनाया जाएगा। बाकी 12 मीटर सड़क मौजूदा स्थिति में ही रहेगी। रेलवे क्रॉसिंग हटाया नहीं जाएगा-वह छोटे आकार में काय रहेगा। बारिश में कोटगेट का सारा पानी सीधा अंडर ब्रिज जाएगा। प्रशासन का दावा है कि पंप एवं रेनवाटर हार्वेस्टिंग 5 घंटे में पानी निकाल लेंगे- यह धोखा है। अंडर ब्रिज के द ओर चौराहे बनने से भयंकर ट्रैफिक जाम एवं दुर्घटना आशंका रहेगी।
गुप्ता ने कहा कि इस प्रस्ताव में वापसी (रिटर्न) मार्ग स्पष्ट नहीं। पैदल यात्रियों जिनकी संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है, के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं। अग्निशमन, बड़ी एम्बुलेंस एवं पुलिस की बड़ी गाड़ी के लिए कोई रास्ता नहीं रहेगा। यही हालात सांखला फाटक के है। सांखला फाटक को स्थायी रूप से दीवार डालकर बंद कर दिया जाएगा। इससे बीकानेर के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड एवं के.ई.रोड को जोडने वाली महत्वपूर्ण सड़क कट जाएगी। दोनों बाजारों की कनेक्टिविटी छिन जाएगी। सांखला फाटक से लगभग 300 मीटर दूर कोयला गली एवं मटका गली के बीच 5 मीटर + 5 मीटर (एक आने-एक जाने) का अंडरपास प्रस्तावित है।
