दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया

 

दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया
दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया 


बीकानेर। बीकानेर जिले के छतरगढ़ कस्बे में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार छत्तरगढ़ रोडवेज बस स्टैंड से गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

पीडित रणवीर मंडा पुत्र सुखराम मंडा ने पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि वह अपने खेत चक 1 एडब्ल्यूएम से छतरगढ़ बाजार सामान खरीदने आया था। उसने अपनी ब्लैक कलर बजाज प्लैटिना 100 सीसी मोटरसाइकिल को दोपहर करीब दो बजे रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ा किया था। करीब आधे घंटे बाद वापस लौटने पर वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली।

प्रार्थी ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस थाने पहुंच घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोर नजर आ रहा है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.