![]() |
| एक ईनामी आरोपी को पुलिस ने पकड़ा |
बीकानेर। बीकानेर रेंज अपराध शाखा ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जेएनवीसी थाना क्षेत्र के एक ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी लगातार तलाश थी।
यह कार्रवाई ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज के निर्देशन तथा मृदुल कच्छावा, पुलिस अधीक्षक, जिला बीकानेर के सुपरविजन में की गई।
पुलिस ने आरोपी त्रिलोकचंद पुत्र गोरखाराम, निवासी माजीसा मंदिर, हेमजी कुए के पास, गंगाशहर थाना क्षेत्र को दस्तयाब किया गया। आरोपी थाना जेएनवीसी के प्रकरण में वांछित था।
आरोपी पर व्यास कॉलोनी थाने में विभिन्न आधारों सा आईटी एक्ट के तहत मामले दर्ज है। आरोपी पर जिला पुि अधीक्षक द्वारा बीकानेर 2500 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
अपराध शाखा द्वारा उसे गंगाशहर थाना क्षेत्र से पकड़कर जेएनवीसी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।
