![]() |
| नोखा के बालाजी नगर में सांसद राहुल कस्वां का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित |
बीकानेर। बीकानेर जिले में नोखा उपखंड के बालाजी नगर स्थित कांग्रेस मंडल अध्यक्ष भंवरलाल सारण के निवास स्थान पर बुधवार को चूरू सांसद राहुल कस्वां के स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नोखा शहर मोहनराम लीलड़ ने सांसद का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
समारोह के दौरान क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी, सड़क एवं अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को सांसद राहुल कस्वां के समक्ष रखा। लोगों ने क्षेत्र में पेयजल संकट एवं विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की। सांसद ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में देसलसर सरपंच रामनिवास लॉयल, जैसलसर सरपंच भींयाराम मेघवाल, ढिंगसरी के पूर्व सरपंच केसूराम गोदारा, चुनाराम सारण, किशनाराम सिद्धू, सुरजाराम फौजी, जालूराम जाखड़, सुभाष यादव, भगवानसिंह सोढा, महावीर व्यास, ओमप्रकाश नाई, रामूराम भादू, आईदानराम डोगीवाल, रूपाराम डूडी, भींवराज ढाका, हीरालाल धोलपुरिया, मनीराम सारण, मनोज कुमार ढाका, सुभाष जाखड़, देवेंद्र सारण, रामचंद्र घिंटाला, चुन्नीलाल भांभू, मघाराम भादू, प्रेम लेघा, धर्माराम राहड़, बनवारी गोदारा, सुशील गोदारा एवं अमानाराम गोदारा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में क्षेत्रीय राजनीति और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की।
