![]() |
अमित शाह के दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध, जिला अध्यक्ष को घर से हिरासत में लेने का आरोप
बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे से पहले कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण कुमार गोदारा को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार सवालों से घबराई हुई है और युवाओं की आवाज को पुलिस के दम पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार से जवाब मांगा और कहा कि मामले का हिसाब लेकर रहेंगे।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। वहीं भाजपा की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
